राजौरी में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर आतंकियों को खदेड़ा; LoC पर हाई अलर्ट
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि खुफिया जानकारी और निरंतर निगरानी के आधार पर, 19 फरवरी की सुबह नाथुआ टिब्बा इलाके में गाजा नदी के किनारे संदिग्ध गतिविधि का पता चला।
खूफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों तेज और कैलिब्रेटेड फायर से जवाब दिया और सफलतापूर्वक आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने बताया कि इंटीग्रेटेड ग्राउंड और एरियल सर्विलांस के जरिए इलाके पर पूरी तरह से कब्जा पक्का करने के लिए अपने सैनिकों को सही तरीके से री-पोजीशन और री-ओरिएंटेड किया गया है। पूरे सेक्टर में हाई लेवल अलर्ट जारी किया गया है।



