दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने को बोला पति, विरोध पर पत्नी को पीटा, अरेस्ट
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां चिनहट में पीड़िता ने पति पर बहाने से होटल में बुलाकर दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव का आरोप लगाया है। विरोध पर पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
पीड़िता के मुताबिक बीते पांच अगस्त को पति ने फोन कर कहा कि वह विभूतिखंड स्थित होटल जेएमडी में हैं। उनकी तबीयत खराब हो गई है। यह सुनकर वह होटल पहुंची तो पति के साथ उनका दोस्त अनिल भी वहां मौजूद था। महिला का आरोप है कि पति अपने दोस्त अनिल के साथ उनपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। यह बातें सुनकर महिला के होश उड़ गए। पत्नी पति की बात पर नाराज हो गई। पत्नी ने विरोध जताया तो पति और दोस्त अनिल ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। यहां से किसी तरह से जान बचा कर वह भागी। इसके बाद पत्नी विभूतिखंड थाने पहुंचीं। पत्नी ने को आपबीती बताते हुए शिकायत की। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर मारपीट की पुष्टि हुई है। पीड़िता और आरोपी पति का पारिवारिक विवाद चल रहा है। फिलहाल पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अनिल की तलाश की जा रही है।

