Mahindra XEV 9s में आया नया कस्‍टम मोड, किस तरह से होगा फायदा

mahindra-xev-9s-020719-1772089363374_v

नई दिल्‍ली। भारत में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mahindra XEV 9S को भी ऑफर किया जाता है। अब इस एसयूवी में निर्माता की ओर से नए कस्‍टम मोड को ऑफर किया गया है। इस मोड के साथ एसयूवी कितनी बेहतर हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra XEV 9S हुई अपडेट
महिंद्रा की ओर से अपनी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी XEV 9S को अपडेट कर दिया है। अपडेट के साथ ही इस एसयूवी में नए मोड के तौर पर कस्‍टम ड्राइव मोड को जोड़ा गया है।

क्‍या होगा फायदा
जानकारी के मुताबिक इस मोड के साथ एसयूवी को चलाते हुए ड्राइवर को ज्‍यादा बेहतर तरीके से नियंत्रण मिल पाएगा। इसमें सस्‍पेंशन, स्‍टेयरिंग और पावरट्रेन के सिस्‍टम को अलग अलग तरह से एडजस्‍ट किया जा सकता है, जिससे इसे चलाने का अनुभव काफी ज्‍यादा बेहतर हो जाएगा।

किस वेरिएंट में मिला मोड
निर्माता की ओर से कस्‍टम ड्राइव मोड को पैक थ्री वेरिएंट्स में ही ऑफर किया गया है। जिनमें पहले से ही एडेप्टिव सस्‍पेंशन को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के अन्‍य वेरिएंट्स में पैसिव डैंपर दिए जाते हैं और उनमें इस मोड को ऑफर नहीं किया गया है।

कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिपसेट़ ऑटोपार्क असिस्ट़ वीडियो कॉलिंग सपोर्ट़ VisionX AR HUD, Secure360 सर्विलांस सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्पेट लैंप, इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, सात एयरबैग, लेवल 2+ ADAS (5 रडार + 1 कैमरा), एकूस्टिक लैमिनेटेड ग्लास, फ्रंट + रियर डुअल वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड को-ड्राइवर सीट (पावर बॉस मोड), वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट, सॉफ्ट-रैप्ड डैशबोर्ड व डोर ट्रिम, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम (Dolby Atmos) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है रेंज
महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी में 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिससे इसे 521, 600, 679 किलोमीटर तक की एमआईडीसी रेंज मिल सकती है। इसमें लगी मोटर से इसे 231, 245 और 286 हॉर्स पावर के साथ 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कितनी है कीमत
महिंद्रा की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 29.45 लाख रुपये है।