सरकार की अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर सख्ती, 300 वेबसाइट और ऐप्स को किया ब्लॉक
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर सख्ती दिखाते हुए उन पर शिकंजा कसा है। सरकार ने 300 ऐसी अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। इस तरह अब सरकार ने कुल 8400 वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है जो ऑनलाइन अवैध जुए और सट्टेबाजी में लगी हुई थीं।
इसमें से ज्यादातर को ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के पास होने के बाद ब्लॉक किया गया है। कुल 8400 वेबसाइट्स में से 4900 वेबसाइट और ऐप्स को ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के पास होने के बाद ब्लॉक किया गया है। इससे पहले जनवरी में भी सरकार ने 242 अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी की वेबसाइट पर लगाम कसते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया था। सरकार ने कुल मिलाकर 8400 वेब और ऐप प्लेटफॉर्म पर अब तक सख्ती दिखाई है।



