Gold Silver Price Today: भारी गिरावट के बाद जबरदस्त वापसी, रिकॉर्ड हाई से ₹35,000 सस्ता सोना और ₹1.80 लाख टूटी चांदी
शुक्रवार, 20 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। बीते दिन की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार में करीब 3% तक की मजबूत रिकवरी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया है।
MCX पर फिर चढ़े दाम, सोना ₹1.48 लाख के पार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹3,151 यानी 2.17% की बढ़त के साथ ₹1,48,105 पर ट्रेड कर रहा है। कारोबार के दौरान इसने ₹1,48,302 का उच्च स्तर भी छुआ।
वहीं, 5 मई 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। चांदी ₹7,937 यानी 3.43% उछलकर ₹2,39,397 पर पहुंच गई।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,50,420 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट का भाव ₹1,37,890 है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,50,270 और 22 कैरेट ₹1,37,740 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
बेंगलुरु और हैदराबाद में भी यही दरें लागू हैं।
चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट ₹1,51,630 और 22 कैरेट ₹1,38,990 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
चांदी के दाम भी तेज, जेब पर पड़ेगा असर
चांदी की कीमतों में भी उछाल जारी है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी ₹2,59,900 पर बिक रही है।
वहीं चेन्नई में इसकी कीमत ₹2,64,900 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
क्यों आई कीमतों में तेजी? जानें वजह
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार की भारी गिरावट के बाद बाजार में तकनीकी रिकवरी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव में कुछ नरमी की उम्मीद ने भी कीमतों को सहारा दिया है।
हालांकि डॉलर की मजबूती और ऊंची ब्याज दरों के चलते सोने पर दबाव अभी भी बना हुआ है, जिसके कारण यह साप्ताहिक आधार पर बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है।
रिकॉर्ड हाई से अब भी सस्ते दाम, निवेश का मौका
मौजूदा तेजी के बावजूद सोना और चांदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं।
सोना अपने ₹1,83,000 के रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹35,000 सस्ता होकर ₹1,48,105 के आसपास है।
वहीं चांदी ₹4,20,000 के उच्चतम स्तर से करीब ₹1.80 लाख गिरकर ₹2,39,397 के आसपास बनी हुई है।
आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
विशेषज्ञों का मानना है कि MCX पर सोने के लिए ₹1,50,000 से ₹1,52,000 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। जब तक कीमतें इस स्तर के ऊपर स्थिर नहीं होतीं, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।



