AI रोबोडॉग विवाद के बाद सुर्खियों में Galgotias University: जानें कितने AI कोर्स और कितनी है B.Tech की फीस

galgotias-university

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व स्तरीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सम्मेलन के दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित Galgotias University अचानक वैश्विक चर्चा में आ गई। यूनिवर्सिटी ने दावा किया कि उसने AI पर 350 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है और सम्मेलन में ‘ओरियन’ नाम का एक AI रोबोडॉग प्रदर्शित किया, जिसे विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बताया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर हुई पड़ताल में सामने आया कि यह रोबोडॉग चीन की एक कंपनी द्वारा निर्मित है। विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब यूनिवर्सिटी का AI इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके कोर्स देश-विदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

इसी कड़ी में सवाल उठ रहा है कि गलगोटियास यूनिवर्सिटी में AI से जुड़े कौन-कौन से कोर्स संचालित होते हैं और इनकी फीस कितनी है?

गलगोटियास यूनिवर्सिटी में AI का अलग विभाग

AI रोबोडॉग विवाद के बीच यह भी सामने आया है कि यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अलग से डिपार्टमेंट स्थापित है, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नाम से जाना जाता है। इस विभाग के अंतर्गत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर कई कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इंजीनियरिंग से लेकर मैनेजमेंट तक, AI आधारित प्रोग्राम्स की विस्तृत श्रृंखला यहां उपलब्ध है।

ये हैं यूनिवर्सिटी में संचालित AI कोर्स

गलगोटियास यूनिवर्सिटी में वर्तमान में AI से जुड़े निम्नलिखित कोर्स संचालित किए जा रहे हैं:

बीटेक इन AI एंड मशीन लर्निंग (AIML)
बीटेक इन AI डेटा साइंस (AIDS)
बीटेक इन कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग AI
बीएससी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
बीबीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Fintech/Banking)
एमसीए इन AI एंड मशीन लर्निंग

इन कोर्सों में टेक्निकल और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स पर फोकस किया जाता है, जिससे छात्रों को AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर मिलता है।

AI इंजीनियरिंग कोर्स की कितनी है फीस?

यूनिवर्सिटी के AI डिपार्टमेंट के अंतर्गत कुल 6 कोर्स संचालित हो रहे हैं, जिनमें से 3 बीटेक स्तर के AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम हैं। बीटेक इन कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI) की ट्यूशन फीस 1,64,000 रुपये प्रति वर्ष निर्धारित है। यदि सभी शैक्षणिक मदों को शामिल किया जाए तो चार वर्ष की कुल फीस लगभग 7 लाख रुपये बैठती है। हालांकि इसमें हॉस्टल और मेस शुल्क शामिल नहीं है, जो अलग से देय होगा।

AI के क्षेत्र में बढ़ती मांग और हालिया विवाद के बीच गलगोटियास यूनिवर्सिटी के ये कोर्स और फीस स्ट्रक्चर अब अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए खास दिलचस्पी का विषय बन गए हैं।

एक नज़र