डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आज बागपत दौरा, विकास कार्यों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा

brajesh-pathak-india-GDP-1768939038058

बागपत। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को बागपत के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:30 बजे जनपद में प्रवेश करेंगे और दिनभर विभिन्न विकास कार्यों, स्वास्थ्य व शिक्षा संस्थानों का निरीक्षण करने के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

सुबह से शुरू होगा निरीक्षण कार्यक्रम
डिप्टी सीएम सुबह 9:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद 10:20 बजे ग्राम दुड़भा में बस अड्डे का निरीक्षण करेंगे। सुबह 10:40 बजे वह भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

शिक्षा, गोशाला और सामाजिक योजनाओं पर फोकस
कार्यक्रम के तहत 11:35 बजे कंपोजिट स्कूल ग्राम सिसाना और 11:55 बजे गोशाला सिसाना का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे गौरीपुर मोड़ पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कलेक्ट्रेट में बैठक और विकास कार्यों की समीक्षा
दोपहर 12:25 बजे कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद 12:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसी दौरान कैंटीन का उद्घाटन और वाटर कूलर का अनावरण भी किया जाएगा।

दौरे का समापन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समीक्षा और उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद डिप्टी सीएम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचेंगे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की संभावना है।


एक नज़र