Punjab Flood : बाढ़ के बाद सीएम भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला, पंजाब आपदा प्रभावित राज्य घोषित

df-2

जालंधर: पंजाब में कुदरत का कहर ऐसा हुआ जिससे पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। ना जाने कितने घर बह गए और ये तबाही का मंजर देखर हर किसी की रूह काँप गयी है। इस स्थिति को देखते हुए पंजाब के सीएम भगवंतमान ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्र ने पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इसका आदेश जारी है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत बनी राज्य कार्यकारी समिति अध्यक्ष सिन्हा ने पंजाब के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया भेजा है। उन्होंने इसमें कहा है कि वे आपदा की स्थिति में अधिनियम की धारा 34 के तहत अपने स्तर से जरूरी आदेश जारी कर सकते हैं।

पंजाब के आदेश में क्या

सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को कहा गया है वो इस बाढ़ को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाया जाये। सरकार चाहती है कि लोगों को जल्द से जल्द मदद मिले। पंजाब के सभी विभागो को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए कहा गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे आपातकालीन स्थिति में तुरंत और प्रभावी ढंग से काम करें। किसी भी विभाग को लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी गई है।

सरकारी विभागों की छुट्टियां रद्द

सभी विभागों के कर्मचारियों और अफसरों की छुट्टियां कैसिल कर दी गई हैं। लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को युद्ध स्तर पर अपनी सर्विसेस बहाल रखने को कहा गया है। सभी विभागों और यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके इलाके में लोगों, सामानों और जरूरी सेवाओं की आवाजाही में कोई परेशानी न हो। सभी टेलीकॉम सर्विसेस कंपनियों को राज्य में मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्टिविटी को तुरंत बहाल करने और बनाए रखने के लिए कहा गया है।