टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह

India v Pakistan - ICC Men's T20 Cricket World Cup West Indies & USA 2024

NEW YORK, NEW YORK - JUNE 09: Jasprit Bumrah of India celebrates after taking the wicket of Babar Azam of Pakistan during the ICC Men's T20 Cricket World Cup West Indies & USA 2024 match between India and Pakistan at Nassau County International Cricket Stadium on June 09, 2024 in New York, New York. (Photo by Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का तोड़ा रिकॉर्ड 

बुमराह ने इस मैच से पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 32 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए तीन विकेट की जरूरत थी। उन्होंने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और अश्विन को पीछे छोड़ दिया।

बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 विकेट हो गए 

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश को पवेलियन भेजकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 विकेट हो गए हैं।

हालांकि मैच में भारत को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके इस प्रदर्शन की चमक थोड़ी धीमी पड़ गई।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट:

1. जसप्रीत बुमराह – 33 विकेट (22 पारियां)

2. अर्शदीप सिंह – 32 विकेट (18 पारियां)

3. रविचंद्रन अश्विन – 32 विकेट (24 पारियां)

4. हार्दिक पांड्या – 29 विकेट (26 पारियां)

5. रवींद्र जडेजा – 22 विकेट (29 पारियां)