‘ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका से भी बेहतर’, भारत में ऐसा क्या मिला कि जर्मन पत्रकार ने की जमकर तारीफ; BRICS सम्मेलन के इंतजाम देखकर हुए खुश
नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे जर्मन मीडिया डेलिगेट बेन ने यहां सम्मेलन की तैयारियों और मीडिया के लिए किए गए इंतजामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर है और अब तक शिखर सम्मेलन का आयोजन शानदार रहा है। बेन ने खास तौर पर मीडिया किट में मिले सामान की सराहना करते हुए कहा कि ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद भी उन्हें भारत का मीडिया बैग सबसे बेहतर लगा।
बेन ने भारत में BRICS सम्मेलन के लिए की गई तैयारियों पर हैरानी जताते हुए कहा कि देश उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर निकला। उन्होंने कहा कि अब तक शिखर सम्मेलन का आयोजन बिल्कुल शानदार रहा है।
मीडिया किट ने जीता जर्मन पत्रकार का दिल
बेन ने मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई किट का जिक्र करते हुए इसकी खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने बताया कि किट में वीगन सुपर फूड, कॉफी और हल्का मग शामिल है। इसके साथ ही खूबसूरत स्कार्फ, बोतल और कुछ अन्य सुपर फूड भी दिए गए हैं।
बेन ने कहा कि वह ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में भी BRICS सम्मेलन में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन भारत में मिला मीडिया बैग उन्हें सबसे अच्छा लगा। उनके मुताबिक, सम्मेलन के दौरान मीडिया के लिए किए गए इंतजाम उनकी उम्मीद से बेहतर हैं।
भारत की मेहमाननवाजी और व्यवस्थाओं की तारीफ
जर्मन पत्रकार की प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब भारत में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और किट में शामिल उपयोगी सामान ने विदेशी पत्रकारों का भी ध्यान खींचा है।





