पीएम मोदी ने कृषि के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

20260303052F-1-1536x1134

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कृषि हमारी समृद्धि की नींव है और किसान भाई-बहन देश के अन्नदाता हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कठोर परिश्रम और समर्पण देश की प्रगति सुनिश्चित करता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा यह पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया-“कृषिर्धन्या कृषिर्मेध्या जन्तूनां जीवनं कृषिः।

अन्नदः सर्वदश्चैव तस्माच्छ्रेष्ठतरो हि सः॥”

सुभाषित का भाव

सुभाषित का भाव यह है कि कृषि धन देने वाली है, बुद्धि को पवित्र करने वाली है और सभी जीवों का आधार है। जो किसान फसल उगाकर संसार को अन्न देता है, वह वास्तव में सबको सब कुछ देने वाला है, क्योंकि अन्न के बिना कोई भी अन्य दान या वस्तु काम नहीं आती, इसलिए वह कृषि करने वाला किसान सबसे श्रेष्ठ है।