Vivo का दमदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी के साथ मिलेगा फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

Vivo-X300-FE-5G-Launched-1772685370098_v

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली वीवो ने अपनी लोकप्रिय एक्स सीरीज का नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Vivo X300 FE नाम से पेश किया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में कंपनी ने इस सीरीज के तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro को वैश्विक बाजार में उतारा था। अब उसी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने नया मॉडल रूस में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि कंपनी इस सीरीज में एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन पेश कर सकती है। अब इस नए डिवाइस के लॉन्च के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया है। यह फोन दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक बताई गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे डिवाइस तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

कैमरा सेटअप में दमदार फीचर्स

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें IMX882 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग का दावा करती है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Vivo X300 FE की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि रूस में यह स्मार्टफोन रिटेल प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट लगभग 60,124 रूबल यानी करीब 71 हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 64,405 रूबल यानी लगभग 76 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह स्मार्टफोन कूल लिलाक, ग्रेफाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट जैसे तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है।