Vivo का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिल रहा सस्ते में

Vivo-V50-5G-Discount-1770263837910_v

नई दिल्ली। अगर आप लंबे समय से मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। Vivo V50 5G पर इस समय Flipkart पर भारी छूट मिल रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। दमदार परफॉर्मेंस, AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और Zeiss कैमरा के साथ यह फोन इस प्राइस रेंज में काफी आकर्षक विकल्प बन गया है।

Vivo V50 5G पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
Flipkart पर Vivo V50 5G को फिलहाल 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब 7,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

कुछ बैंक के नॉन-ईएमआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 26,650 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिलने का दावा किया जा रहा है, हालांकि यह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

Vivo V50 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। तेज धूप में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों ही स्मूद रहती हैं।

कैमरा और बैटरी की खासियत
फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Zeiss सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन कम समय में फुल चार्ज हो जाता है।

इस कीमत और फीचर्स के साथ Vivo V50 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है।