पीएम मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

PM-Modi-hails-1200x675-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने डॉ. माणिक साहा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

https://x.com/narendramodi/status/2009109217735794758?s=20

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ‘एक्स’ पर लिखा पोस्ट

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के विजन को पूरे त्रिपुरा में लागू करने के आपके अथक प्रयास राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा- उनकी दीर्घायु और जनसेवा के सतत संकल्प की प्रार्थना करता हूं

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां त्रिपुर सुंदरी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के सतत संकल्प की प्रार्थना करता हूं।”