Year-Ender 2025: पीएम मोदी के वैश्विक कूटनीति मिशन, 20 देशों के दौरों में मजबूत हुई भारत की भूमिका

PM-MODI_30

साल 2025 का समापन और 2026 की नई शुरुआत होने जा रही है। वैश्विक राजनीति के लिहाज से वर्ष 2025 भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण और सफल रहा। इस दौरान भारत ने कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिसका श्रेय देश के कुशल नेतृत्व को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान और आयाम दिया है।

सहयोग और साझेदारी को मजबूत करना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रमुख विशेषता

दुनिया के विभिन्न देशों का दौरा कर भारत की क्षमताओं और प्राथमिकताओं को सामने रखना तथा सहयोग और साझेदारी को मजबूत करना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की एक प्रमुख विशेषता रही है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन-किन देशों का और कब-कब दौरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 में कुल 20 देशों की यात्रा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 में कुल 20 देशों की यात्रा की। अपने विदेश दौरों की शुरुआत उन्होंने फ्रांस और अमेरिका से की। इस दौरान वे लगभग 38 दिनों तक विदेश यात्राओं पर रहे।

मोदी ने 10 से 14 फरवरी 2025 के बीच फ्रांस और अमेरिका का किया दौरा 

लगातार तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने 10 से 14 फरवरी 2025 के बीच फ्रांस और अमेरिका का दौरा किया। इसके बाद वे 11 और 12 मार्च 2025 को मॉरीशस के दौरे पर रहे। तीन से छह अप्रैल 2025 तक प्रधानमंत्री ने थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा की। 22 अप्रैल 2025 को उन्होंने सऊदी अरब का दौरा किया।

23 से 26 जुलाई 2025 के बीच प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर रहे

प्रधानमंत्री मोदी 15 से 19 जून 2025 तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर रहे। इसके बाद 2 से 9 जुलाई 2025 के बीच उन्होंने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा किया। 23 से 26 जुलाई 2025 के बीच प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर रहे। इसके बाद 28 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक उन्होंने जापान और चीन की यात्रा की।

वर्ष 2025 के अंतिम विदेश दौरे में प्रधानमंत्री मोदी 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 नवंबर 2025 को भूटान में रहे, जबकि 21 से 23 नवंबर 2025 के बीच उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया। वर्ष 2025 के अंतिम विदेश दौरे में प्रधानमंत्री मोदी 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान पहुंचे।