BSNL पूरे देश में लॉन्च करने जा रहा 4G मोबाइल नेटवर्क

bsnl-585x390-1

आखिरकार वह तारीख सामने आ गई है, जिसका इंतजार पूरे देश को इंतजार था। BSNL की ओर से इस बात की घोषणा हो गई है कि वह कब पूरे देश में 4G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत करने वाला है। इसके लिए आपको अगले महीने तक भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल BSNL इसी महीने से 27 स‍ितंबर से अपने 4जी इसकी शुरुआत करने वाला है। इसका फायदा बीएसएनएल के 9 करोड़ से ज्‍यादा वायरलैस सब्‍सक्राइबर्स को होगा। उम्‍मीद है क‍ि कंपनी जल्‍द अपने 5जी मोबाइल नेटवर्क को भी रोलआउट कर सकती है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने घोषणा की है कि वह 27 सितंबर 2025 से पूरे देश में 4G सर्विस की शुरुआत करने वाले हैं। इससे उन ग्राहकों को बहुत फायदा होगा, जो पिछले साल जुलाई में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियो द्वारा रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ाए जाने के बाद BSNL में शिफ्ट हुए थे। बता दें कि इस बात की पुष्टि बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ए रॉबर्ट जे रवि ने की है। भारत डिजिटल इंफ्रा समिट 2025 में अपने भाषण के दौरान रवि ने कहा, “यह हमारी स्वदेशी तकनीक है जिसका उद्घाटन हम 27 सितंबर को पूरे देश में कर रहे हैं।”

इससे पहेल टेलिकॉम कंपनी ने घोषणा की थी कि वह15 अगस्त 2025 तक भारत भर में एक लाख साइटों पर 4जी लॉन्च करेगी। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। बता दें कि कर्ज में डूबी इस टेलीकॉम कंपनी को टेक्नोलॉजी के मामले में सपोर्ट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी कि टीसीएस के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से मिल रहा है।बता दें कि इसमें ही तेजस नेटवर्क्स और सी-डॉट (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) शामिल हैं। सरकार ने राहत पैकेज के जरिए टेलीकॉम कंपनी को 4जी स्पेक्ट्रम आवंटित किया था।

गौरतलब है कि BSNL देश की एक अकेली टेलीकॉम कंपनी होने वाली है, जो कि 700 मेगाहर्ट्ज बैंड पर 4जी सेवा देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में BSNL से कहा था कि उनका एआरपीयू अगले एक साल में 50% बढ़ना चाहिए और एंटरप्राइज बिजनेस भी 25-30% बढ़ना चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि 27 सितंबर से सभी लोग BSNL का 4G नेटवर्क चला पाते हैं या नहीं और उस पर कितनी स्पीड सबको मिल पाएगी।

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र